ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / लिपि सिंह की तारीफ में जेडीयू की नेता ने सोशल मीडिया पर डाला...

लिपि सिंह की तारीफ में जेडीयू की नेता ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट, ऐसे हो रही हैं ट्रोल

19-Aug-2019 02:00 PM

By 7

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अनंत सिंह का किला ध्वस्त करने में लिपि सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन जेडीयू से जुड़े नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर आईपीएस लिपि सिंह को लेकर जिस तरह का पोस्ट डाल रहे वो उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है। https://youtu.be/_TN6gYAYWII दरअसल एएसपी लिपि सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं, इस बात की जानकारी सभी को भलीभांति है। अनंत सिंह खुद यह आरोप लगा चुके हैं कि नीतीश सरकार के करीब होने के कारण लिपि सिंह उनके खिलाफ एकतरफा तरफा कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे में जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर लिपि सिंह की तारीफ में पोस्ट डाल कर उनके लिए परेशानी बढ़ा दी है। अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिपि सिंह की तारीफ करते हुए जेडीयू के नेता और पार्टी की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। सुहेली मेहता ने लिपि सिंह की तारीफ करते हुए लिखा... खूब लड़ रही है मर्दानी, यह नालंदा की राजकुमारी। आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुहेली मेहता ट्रोल हो गयीं। इस पोस्ट पर लिपि सिंह को लेकर तरह-तरह की राहें यूजर्स की तरफ से आ रही है ज्यादातर लोगों ने यह लिखा है कि नेताओं के चक्कर में पड़कर आईपीएस लिपि सिंह अपने कैरियर पर दांव लगा रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी कार्यशैली को दुर्भावना से ग्रसित बताया है हालांकि कई यूजर्स ने लिपि सिंह की तारीफ में भी कमेंट किए हैं। खास बात यह है कि अपने काम के चलते सुर्खियां बटोर रहीं एक तेज तर्रार आईपीएस को जेडीयू के नेता अब भी उनके पिता की पहचान से जोड़कर देख रहे हैं। अपने बड़े नेताओं को खुश करने के चक्कर में जेडीयू के ऐसे नेताओं की तरफ से किया गया पोस्ट खाकी पर सियासी छींटाकशी का मौका दे रहा है जो कभी भी सही नहीं कहा जा सकता।