अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Jan-2023 11:55 AM
PATNA : बिहार के गया में जेडीयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी से 51 लाख रुपए जालसाजी करने वाला मुख्य आरोपी को राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पटना नगर निगम के ऑफिस काम करता था। पिछले साल घटना के बाद से शातिर शख्स फरार चल रहा था। लेकिन, अब बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि, जेडीयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी से ठगी के मामले में गया के रामपुर थाना में पिछले साल नवंबर महीने में FIR नंबर 605/22 दर्ज की गई थी। जिसके बाद अब जाकर इस घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम योगेंद्र कुमार है। मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस से ही शाम में इसे गिरफ्तार कर कोतवाली थाना लाया गया। फिर गया से पुलिस की टीम आई और रात में ही इसे अपने साथ ले कर वापस चली गई।
जानकारी हो कि, रामपुर थाना की पुलिस के अनुसार योगेंद्र मूल रूप से गया जिले के ही कोच इलाके का रहने वाला है। पिछले 2022 में यह मनोरमा देवी से मिला था। इसने बिहार राज्य आवास बोर्ड के सरकारी जमीन को अपना बता उसका फर्जी पेपर दिखा पूर्व एमएलसी के साथ ठग किया था। उसने जेडीयू नेत्री से
51 लाख रुपए ठग लिए। जब बारी जमीन के रजिस्ट्री की आई तो ये गायब हो गया और बार-बार कहने के बाद भी ये टाल-मटोल करने लगा था। इसकी हरकतों से पूर्व MLC को शक हुआ। इसके बाद ही पूरी असलियत सामने आई।
गौरतलब हो कि, जेडीयू नेत्री ने इस ठग को 51 लाख रुपए दे दिए थे, उसके सभी ट्रांजैक्शन का ठोस सबूत है। पेमेंट दो तरीके से किए गए थे। एक चेक से तो दूसरा कैश से। इसमें कैश ट्रांजेक्शन का पूर्व MLC के पास वीडियो है। जिसमें योगेंद्र रुपए लेते और उसकी गिनती करते हुए साफ दिख रहा है। इसके बाद ही उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी जारी हो चुका था। जिसके बाद इसे शुक्रवार को इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ठगी के इस केस में योगेंद्र के परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। जो केस में नामजद हैं।