ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / JDU विधायक का बड़ा खुलासा, कहा - नहीं हुआ था मेरा अपरहण, वेवजह...

JDU विधायक का बड़ा खुलासा, कहा - नहीं हुआ था मेरा अपरहण, वेवजह किया गया केस दर्ज

13-Feb-2024 12:23 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं इस दौरान पार्टी के दो विधायक बीमा भारती और दिलीप राय सदन से अनुपस्थित रहे। अब इन दोनों विधायकों के अपहरण को लेकर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में जदयू की तरफ से अपने ही पार्टी के विधायक डा. संजीव और राजद के नेताओं को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद अब जदयू के विधायक दिलीप राय ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि - मेरा अपहरण नहीं हुआ था।


मेरे ऊपर कहीं कोई अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हम तो पटना में मौजूद थे और किसी व्यक्तिगत कारण से बाहर चले गए थे। वहां से देर रात लाते हैं और आज विधानसभा में मौजूद हैं। दिलीप राय ने कहा कि यदि मेरा अपहरण हुआ रहता तो मेरे परिवार वाले केस दर्ज करते हैं। यदि अपहरण हुआ रहता तो कैसे मेरा बेटा करता या मेरी पत्नी करती या फिर मेरे परिजनों में से किसी की तरफ से किया जाता कोई दूसरा केस नहीं करता। लिहाजा यह कैसे झूठा है।


इसके साथ ही दिलीप राय ने कहा कि मैं कहीं कोई किसी के संपर्क में नहीं था। इसके बावजूद मेरे पर मुकदमा दर्ज कराया गया है तो जांच के बाद मालूम चल जाएगा की क्या सच है क्या नहीं। न तो मुझे कोई पैसा का ऑफर आया है और न ही मैं किसी के संपर्क में हूं मेरी पार्टी जदयू है और मैं हमेशा इसी के साथ मजबूती से रहूँगा।