Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
28-Aug-2021 07:31 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आज पटना में अहम बैठक होगी। कल होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के एजेंडा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज होने जा रही है। राष्ट्रीय परिषद में ललन सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के फैसले पर मुहर लगेगी हालांकि इसके अलावे अन्य की राष्ट्रीय परिषद में चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय टीम से लेकर बिहार तक में सांगठनिक बदलाव किए जा सकते हैं हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर नेताओं ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है।
जेडीयू कार्यालय में आज यानी शनिवार से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में शाम 4 बजे से शुरू होने वाली बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, आफाक अहमद, रामसेवक सिंह, रामनाथ ठाकुर, गुलाम रसूल बलियावी, कमर आलम, राष्ट्रीय सचिव आरपी मंडल, विद्यासागर निषाद, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, संजय वर्मा, राजसिंह मान, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक सुमन समेत कुल 18 नेता शामिल होंगे।
बैठक को लेकर आफाक अहमद खान ने बताया कि 29 की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, बशिष्ठ सिंह, 23 राज्यों के अध्यक्ष, सभी सांसद, राज्य सरकार के मंत्री समेत करीब 250 नेता शामिल होंगे। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होगी । ललन सिंह ने शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा प्रदेश कार्यालय आकर लिया था। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, आफाक अहमद खान आदि नेताओं के साथ करीब डेढ़ घंटे वे पार्टी दफ्तर में रहे।