Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
01-Sep-2021 07:15 PM
PATNA : राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड में अंदरूनी खेल शुरू हो गया है. पार्टी के मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डॉ अमरदीप ने अब से थोड़ी देर पहले अपने इस्तीफे के बारे में पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा की है. डॉ अमरदीप पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबी माने जाते हैं. दरअसल उनके ऊपर यह आरोप लगा है कि उन्होंने पार्टी की इंटरनल मीटिंग में से आरसीपी सिंह का संबोधन निकालकर मीडिया के लिए रिलीज किया.
डॉ अमरदीप ने अब से थोड़ी देर पहले मीडिया सेल के व्हाट्सएप ग्रुप में जो लिखा वह मैसेज फर्स्ट बिहार आपको हूबहू बता रहा है... 2017 में जदयू मीडिया सेल की स्थापना से लेकर आज तक प्रत्येक दिन औसतन 16 घंटे देकर मीडिया के हर फॉर्मेट पर पार्टी की बेहतर उपस्थिति के लिए अनवरत और नि:स्वार्थ काम करता रहा हूँ। जदयू मीडिया सेल आज देश की किसी भी पार्टी का एकमात्र मीडिया विंग है जिसका अपना संगठन है। पार्टी के प्रति मेरे योगदान के लिए मुझे कितने अंक दिए जाएंगे, मैं नहीं जानता लेकिन जदयू मीडिया सेल की यात्रा मैंने शून्य से शुरू की थी, इससे जदयू से जुड़ा कोई व्यक्ति इनकार नहीं कर सकता।
इन्होंने आगे बताया की "मुझे इस बात का संतोष है और गौरव भी, लेकिन अब आत्मसम्मान के साथ अपना दायित्व निभाने में मैं स्वयं को सक्षम नहीं पा रहा। आज मैंने शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आप सभी के स्नेह और साथ के लिए सदैव ऋणी था और रहूँगा।"
दरअसल जनता दल यूनाइटेड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से पार्टी के अंदर वह नेता लगातार बेचैनी में है, जो आरसीपी सिंह के करीबी माने जाते हैं. डॉ अमरदीप की भी गिनती उन्हीं नेताओं में होती है. पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जब पटना आए थे. तो मीडिया सेल की तरफ से उनके आगमन को लेकर कोई खास तैयारी नहीं की गई थी. जबकि आरसीपी सिंह के पटना पहुंचने पर मीडिया सेल लगातार एक्टिव रहा.
इतना ही नहीं अमरदीप के ऊपर यह भी आरोप लगता रहा है कि वह पार्टी के दूसरे नेताओं को अपने प्रकोष्ठ के जरिए उतनी तवज्जो नहीं देते. जितनी आरसीपी सिंह को देते हैं. जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तो हद ही हो गया. नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री और पार्टी के नेता हो लेकिन उसके बावजूद उनका संबोधन मीडिया में रिलीज नहीं किया गया. जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करने वाले नेताओं में से केवल आरसीपी सिंह का ही संबोधन मीडिया के लिए रिलीज किया गया. पार्टी के इंटरनल मीटिंग का संबोधन इस तरह मीडिया में रिलीज करना अमरदीप की बड़ी गलती थी.
जेडीयू सूत्रों की मानें तो डॉ अमरदीप को इसके बाद फटकार भी लगी थी. शायद यही वजह है कि अमरदीप ने अपने इस्तीफे में आत्मसम्मान से समझौता नहीं करने की बात कही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों डॉ अमरदीप में सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि उनके ऊपर जेडीयू के सोशल अकाउंट का यूजर आईडी और पासवर्ड देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. फर्स्ट बिहार में तब भी या खबर सबसे पहले आपको दी थी. हालांकि उस खबर के बाद डॉक्टर ने सफाई दी थी.