Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति
26-Aug-2024 08:09 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता और जदयू के बड़बोले विधायक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले नेता गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेता को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां का सासंद अजय मंडल काला नाग हैं। इसके अलावा उन्होंने बुलो मंडल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी यानी जेडीयू के सांसद अजय मंडल और जेडीयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जदयू के विधायक न भागलपुर सांसद को उनके सांवले रंग के कारण काला नाग तक कह दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने बुलो मंडल को कमीना तक कह दिया।
दरअसल बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जेडीयू नेताओं के बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर बिहपुर विधायक और अन्य नेताओं के साथ गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। ऐसे में जब विधायक गोपाल मंडल को माइक दिया गया तो अपनी ही पार्टी के दो बड़े नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे।
गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को गाली देते हुए कहा कि उसके पर गोली चला था हम उसके दुश्मन को मरवा कर एनकाउंटर लिखवा दिये थे। लेकिन वो कमीना क्या किया? हमको ही नहीं पूछने लगा दोनों नाग है एक गोरा नाग एक काला नाग शाला उस नाग से बचिएगा। हम फाइटर आदमी है गलत आदमी धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धर अलग हो जाएगा। बुलवा कोई बोलता है कोई मुंहे में थप्पड़ मारेंगे।
गोपाल मंडल ने आगे कहा कि क्या जरूरी था उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का वो तीस मार खां बनने लगा। राजद से भगा दिया तो अब जेडीयू में आ गया है। आगे जेडीयू सांसद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसके पास संसाधन है रुपये का कमी नहीं है गाड़ी से वसूली किया है। हर दिन उसके घर में एनटीपीसी से पांच लाख आता है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हम अजय मंडल को बोले सभी को संसाधन मुहैया करवाइए। इतना ही नहीं आगे उन्होंने बिहार के सभी थानाध्यक्षों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए काम नहीं करता है। हम तो थानेदार को गाली गलौज ही करते हैं। हम पैसा नहीं देते हैं।