Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
11-Dec-2023 10:25 AM
By First Bihar
PATNA : आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता बिहार में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व की नजर लगातार बिहार पर बनी हुई है। ऐसे में पटना आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरकारी बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण तक दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जहां सबसे पहले गृह मंत्री ने भाजपा नेताओं को तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने की बधाई दी उसके बाद बिहार के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण टास्क दिए गए।
बताया जाता है कि इस बैठक में स्पेशल स्टेट का मुद्दा उठा तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सबको पता है की बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा नहीं मिल सकता है। लेकिन यह लोग इसे लोकसभा चुनाव तक मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आप लोग इस मुद्दे को अधिक तवज्जो ना दें और इसे जितना जल्द हो सके उतना जल्द सफाई देकर खत्म कर सके।
इसके अलावा इस बैठक में जदयू के बाकी नेताओं पर भी बातचीत हुई जिस पर अमित शाह ने कहा कि जो भी जगदेव नेता भाजपा के में आना चाहते हैं वह पहले भाजपा ज्वाइन करें उसके बाद देखा जाएगा कि उन्हें क्या पद देना है और नहीं देना है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई लेकिन इस बैठक में क्या निर्णय लिया गया और अमित शाह नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए क्या कुछ मंत्र दिए हैं इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल निकलकर सामने नहीं आई है।
आपको बताते चले कि, बिहार भाजपा कोर कमेटी के बैठक में प्रदेश अस्त्र के संगठन से जुड़े नेताओं ने भी हिस्सा लिया था लगभग 30 नेताओं को बैठक में हिस्सा लेने की इजाजत थी या बैठक 1 घंटे 15 मिनट तक गृह मंत्री के साथ चली। इस दौरान वापस से एनडीए में नीतीश कुमार के एंट्री को लेकर भी सवाल किए गए जिसमें पर अमित शाह ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार के लिए अब कोई भी जगह नहीं बची हुई है।
उधर, बिहार में चल रहे जातीय गणना के मुद्दे को लेकर अमित शाह ने साथ निर्देश दिया है कि आप किसी भी जाति का विरोध नहीं करेंगे और इसको लेकर पार्टी में पहले जो रणनीति तय की गई है, इस रणनीति पर आगे आप लोग काम करते रहेंगे। किसी भी नई तरकीब पर काम करने से पहले एक बार संपर्क जरुर करेंगे।