अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2022 10:42 PM
MUZAFFARPUR: बीजेपी के जेडीयू से अलग होने के बाद से कई ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना सियासी उत्तराधिकारी बताते दिखे। नीतीश कई बार तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए यह कह चुके हैं कि अब आगे उन्हें ही सबकुछ देखना है। बीजेपी के कई नेता इस बात का दावा कर चुके हैं कि जल्द ही जेडीयू का आरजेडी में विलय होने वाला है। अब जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कह दिया है कि नीतीश कुमार आने वाले समय में जेडीयू का आरजेडी में विलय करने वाले हैं, यही कारण है कि वे तेजस्वी को आगे कर रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या जेडीयू में कोई भी ऐसा नेता नहीं बचा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी को आगे कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जेडीयू का आरजेडी में विलय करना नीतीश कुमार की मजबूरी है क्योंकि वे अच्छी तरह से जानते हैं कि 2024 में अगर अकेले लड़े तो जीरो बट्टा सन्नाटा हाथ लगेगा।
आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को यह लगता है कि जेडीयू में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसको आगे किया जाए, इसलिए अपने सहयोगी दल के नेता तेजस्वी यादव को आगे कर रहे हैं और ऐसा काम नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। इससे नीतीश कुमार की मंशा स्पष्ट हो गई है। नीतीश की आगे चलकर वे जेडीयू का आरजेडी में विलय करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू में ऐसे नेता और कार्यकर्ता नहीं हैं क्या कि नीतीश अपने सहयोगी दल के नेता तेजस्वी को आगे कर रहे हैं। मतलब साफ है कि आने वाले समय में जेडीयू का आरजेडी मर्जर होने वाला है, अब जेडीयू के नेता अपने बारे में सोचें।
वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आरसीपी ने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार अगर 2024 में अकेले या महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे तो उनको एक सीट भी नहीं मिलने वाली है लेकिन जब जेडीयू का आरजेडी में विलय हो जाएगा तो शायद कुछ सीटें उन्हें मिल जाएं,नहीं तो जीरो बट्टा सन्नाटा हाथ लगेगा। उन्होंने कहा कि विलय की चर्चा से ही जेडीयू के नेताओं की नींद उड़ गई है। जो हालात हैं उसमें नीतीश कुमार की कोई प्रतिष्ठा नहीं बची है।
आरसीपी ने कहा कि 2020 के चुनाव में मुख्यमंत्री के तीन उम्मीदवार थे। एक खुद नीतीश कुमार, दूसरे तेजस्वी यादव और तीसरे उपेंद्र कुशवाहा भी सीएम के कैंडिडेट थे लेकिन आज तीनों साथ हैं, यह नीतीश कुमार ही संभव कर सकते हैं। जहां इस तरह की राजनीति होगी वहां सभी लोग कुंठित होंगे। नीतीश कुमार को यह कभी भी अच्छा नहीं लगता होगा कि वे 40 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हुए हैं जबकि तेजस्वी यादव के पास सबसे अधिक विधायकों की संख्या है फिर भी वे डिप्टी सीएम बने हुए हैं, यह बात तेजस्वी यादव को भी अच्छी नहीं लगती होगी।