Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन
28-Jan-2024 08:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज महागठबंधन सरकार का टूटना लगभग तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश कुमार किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। वहीं, नई सरकार के गठन से पहले जदयू ने लालू और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।
वहीं, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा है कि यह सच है कि हम पिछले डेढ़ साल से इंडिया अलायंस में काम कर रहे थे। बैठकें पटना से शुरू होती थीं। हम हमेशा से बैठकों में सक्रिय रहे और अपने विचार व्यक्त किए। नीरज कुमार ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि- उन्होंने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि अभी बहुत समय है। क्या सीट बंटवारे पर चर्चा जल्दबाजी में होती है? हम आपको सत्ता बंटवारे के बारे में बताएंगे।
वहीं, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को पदयात्रा निकालने का अधिकार है लेकिन उस पदयात्रा के नतीजे क्या होंगे। जब वह बंगाल गए तो ममता बनर्जी ने खुद को किनारे कर लिया। अब जब वह बिहार में प्रवेश करने वाले हैं , यहां राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है। इसलिए, राहुल गांधी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उनकी रणनीति कहां विफल हो रही है। वह जहां भी जा रहे हैं सहयोगी अलग होने लगते हैं।''
उधर, लालू यादव की बेटी राहिणी आचार्य ने आज फिर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ''जब तक सांस बाकी है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।'' इसके आलावा चंदा यादव खड़ा हिमालय बता रहा है, डरो न आंधी पानी में डटे रहो तुम अपने पथ पर, हर संकट तूफानों में। आईएम सबके बीच पूर्णिया में आज कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर 14 विधायक शनिवार रात तक पूर्णिया पहुंच चुके हैं। पार्टी प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष ने यह जानकारी दी है।