पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
31-Dec-2019 08:57 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड का प्रशिक्षण शिविर आगामी 22 और 23 जनवरी को राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। पार्टी के लगभग 400 मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग सेशन का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में काम करने वाले नेताओं को चुनावी रणनीति के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण शिविर में जिन मास्टर ट्रेनों को प्रशिक्षित किया जाएगा वह हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को ट्रेनिंग देंगे। राजगीर के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह भी संगठन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में जेडीयू के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।
हालांकि जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर में प्रशांत किशोर के शामिल होने को लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। प्रशांत किशोर का कार्यक्रम अब तक कंफर्म नहीं हो पाया है। सियासी जानकार मानते हैं कि CAA को लेकर आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर जिस तरह एक दूसरे के सामने दिखे हैं उसके बाद संभव है कि प्रशांत किशोर प्रशिक्षण शिविर से खुद को अलग रखें।