गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Aug-2020 07:22 AM
PATNA: एएन कॉलेज के छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के पांच माह बीत गए हैं , लेकिन अभी तक मर्डर केस का मुख्य आरोपी कुश पुलिस गिरफ्त से बाहर है. अब कन्हैया की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पर पटना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है.
एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताआ कि कुश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. सोमवार की अहले सुबह शास्त्री नगर पुलिस ने कोईलवर और बिगटा इलाके में छापेमारी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. दरअसल पुलिस को पता चला था कि कन्हैया कौशिक की हत्या का आरोपी कुश इलाके में आया हुआ है, लेकिन छापेमारी में उसका कोई पता नहीं चला.
बता दें कि कन्हैया शास्त्री नगर थाने के पटेल नगर रोड नंबर 5 में रहता था. रोड नंबर 5 में ही कन्हैया और उसके दोस्तों की तरफ से 11 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम रखा गया था. इसके लिए जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए थे. इस शुभकामना पोस्टर में कन्हैया और उसके दोस्तों की तस्वीर लगी थी लेकिन कुश की तस्वीरें नहीं लगी थी. जिसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ और फिर कन्हैया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.