Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
25-Jan-2020 10:15 AM
PATNA: राजधानी पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज प्रबंधन ने नया फरमान जारी किया है. नये नियम के मुताबिक कॉलेज में बुर्का पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है. शनिवार को छोड़कर सभी छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड में ही कॉलेज आना है. नियम के मुताबिक कॉलेज परिसर और क्लास रूम में बुर्का वर्जित है.
छात्राएं अगर नये रूल्स को तोड़ती हैं तो उन्हें 250 रुपये का फाइन देना पड़ेगा. कॉलेज प्रशासन के नये नियमों का कई छात्राओं ने विरोध किया है. आपत्ति जताते हुए कई स्टूडेंट्स ने कहा है कि बुर्के से कॉलेज को क्या दिक्कत हो सकती है.
नये नियम पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने कहा कि यह घोषणा नये सेशन के ओरिएंटेशन के समय ही की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि छात्राओं में एकरूपता लाने के लिए ये नियम लाया गया है. उन्होंने कहा कि छात्राएं बुर्का पहनकर आ सकती हैं, लेकिन कैंपस में एंट्री लेते ही उन्हें बुर्का उतारना पड़ेगा. प्राचार्या ने बताया कि शनिवार के दिन छात्राएं अन्य ड्रेस पहन सकती हैं लेकिन सोमवार से शुक्रवार तक उन्हें ड्रेस कोड में ही आना पड़ेगा.