ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार की आरोपी जया जेटली को 4 साल की सजा, फिलहाल हाईकोर्ट ने दी राहत

30-Jul-2020 06:33 PM

DELHI : रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। जया जेटली को रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के साबित होने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई हालांकि फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में राहत दे दी है। 


सीबीआई कोर्ट की तरफ से सजा सुनाए जाने के बाद जया जेटली ने फौरन दिल्ली हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की तरफ से सुनाई गई सजा को फिलहाल स्थगित कर दिया है और जया जेटली की अपील वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। बुधवार को इस मामले में बहस पूरी हो गई थी और आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया। सीबीआई की विशेष अदालत के जज वीरेंद्र भट ने जया जेटली और उनके ही सहयोगी रहे गोपाल पचेरवाल और रिटायर्ड मेजर जनरल एसपी मुरगई को भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया था।  


दरअसल यह पूरा मामला साल 2001 का है एक मीडिया हाउस की तरफ से ऑपरेशन वेस्ट एंड स्टिंग किया गया था जिसमें रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार को दिखाया गया था। इस स्टिंग में रक्षा मंत्रालय से जुड़े कई अफसरों नेताओं को रक्षा सौदे के एवज में रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था। इसी मामले में जया जेटली आरोपी बनाई गई थी जिसे निचली अदालत में सही पाया है।