मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
04-May-2023 03:57 PM
By First Bihar
PATNA: पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी. चंद्रन की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। जातीय गणना पर फिलहाल लगाई गयी रोक के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज नहीं तो कल जातीय गणना होकर रहेगी। हम जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिहार की जनता भी चाहती है कि जातीय गणना करायी जाए। यह बिहार के लोगों के हित के लिए हैं। वे इसकी लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना कराने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था। यह किसी जाति विशेष के लिए नहीं हो रहा था बल्कि सबके के लिए किया जा रहा था। सभी जातियों का विकास हो इसके लिए हमलोगों ने यह फैसला लिया था।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपने पैसे से जातीय गणना कराने का फैसला लिया था क्योंकि केंद्र सरकार ने इस मद में पैसे देने से इनकार कर दिया था। बीजेपी नहीं चाहती है कि जातीय गणना बिहार में हो। क्योंकि जब डाटा सामने आता तो पता चल जाता कि कितने लोग गरीब हैं और कितने भूमिहीन। किसकी आर्थिक हालात बेहतर है और किसकी बदतर। यह सब इस जातीय गणना में पता चल जाता। ये सभी जाति के फायदे की बात थी। अब हाईकोर्ट का जजमेंट आने के बाद राज्य सरकार आगे कोई फैसला लेगी। तेजस्वी ने यह भी कहा कि आज नहीं तो कल जातीय गणना होकर रहेगा। हम इसे बिहार में कराकर रहेंगे।
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि बिहार में जातीय गणना हो। यह लोगों के हित में हैं और जनता की मांग भी थी। हमारी सरकार गरीबी, पिछड़ापन को दूर करना चाहती है। समाज के अंतिम पायदान तक गरीबों को लाभ कैसे पहुंचे इसे लेकर जातीय गणना हमलोग बिहार में करवा रहे थे। बिना आदेश पढ़े बीजेपी के लोग बोल रहे हैं। कोर्ट के स्टे के बाद बीजेपी के नेता खुशी मना रहे हैं। कोई भी बीजेपी शासित राज्य में या केंद्र में सरकार जातीय गणना करवा नहीं है। जब बिहार में इस पर रोक लगाई गयी तब खुशी मना रहे हैं। बीजेपी वाले यह बात झूठ बोल रहे हैं कि हमलोग जातीय गणना के पक्ष में हैं।