Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
04-May-2023 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी. चंद्रन की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। जातीय गणना पर तत्काल रोक लगाये जाने के हाईकोर्ट के आदेश का बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया है। इसे लेकर विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नीयत में खोट है। जिसके कारण बिहार कही ना कही भ्रमित होता है और नीतीश कुमार के कर्मों से लज्जित होता है।
मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि जातीय गणना कराना नहीं था सिर्फ खानापूर्ति करना था। जातीय गणना का लाभ चुनाव में उठाना था। अपराध और भष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इसे आगे लाया गया था। इसके माध्यम से उन्माद फैलाने की जो रणनीति थी उसे माननीय न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। जब-जब लोग अपनी नियत में खोट लाते है नीति को गलत बनाते हैं और जनता की परेशानी बढ़ती है तब माननीय न्यायालय बेपटरी गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए बाध्य करती है। विजय सिन्हा ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।
विजय सिन्हा ने कहा कि जातीय गणना की पूरी समीक्षा होनी चाहिए थी। इसके अंदर छूपे इनके नाकारात्म भाव और बिहार की बर्बादी की लिखने वाली कहानी की मंशा को भी स्पष्ट जानना चाहिए था। सदन में हड़बड़ा कर इसे लाया गया था। नीतीश कुमार की नीयत में शुरू से खोट थी। इस पर पहले बहस होनी चाहिए थी पब्लिक का ओपिनियन लेना चाहिए था तब जाकर नीति निर्धारित करते तो सफल होता। बिहार के हित के लिए हमने शराब का भी समर्थन किया था। लेकिन नीतीश कुमार के मन के अंदर छिपे खोट को जानता था। हर बार आपकी नियट में खोट के कारण बिहार कही ना कही भ्रमित होता है और आपके कर्मों से लज्जित होना पड़ता है।