बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
25-Apr-2023 07:50 PM
By First Bihar
ARWAL: बिहार में जातीय गणना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से जारी है। जातीय गणना का काम 15 मई तक की जाएगी। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से 17 सवाल पूछे जा रहे हैं। जातीय गणना के दौरान अरवल जिले में हैरान कर देने वाली बात सामने आई। जब सवाल करने वाले कर्मचारी ने महिलाओं से पति का नाम पूछा तब 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया। जातीय गणना करने वाले कर्मी राजेश रंजन भी महिलाओं का जवाब सुनकर दंग रह गये।
दरअसल राकेश रंजन को अरवल के वार्ड संख्या 7 स्थित रेल लाइट एरिया में जातीय गणना के लिए लगाया गया था। इस इलाके में नट जाति की गणना करने पहुंचे कर्मी उस वक्त हैरान रह गये जब पता चला कि यहां रहने वाली 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद है। वही कुछ लड़कियों ने भी अपने पिता का नाम रूपचंद बताया। इस रेड लाइट एरिया में महिलाएं नाच-गाकर जीवन गुजारती है। यहां की महिलाओं का कोई स्थायी ठिकाना नहीं होता है। महिलाएं रूपचंद को सब कुछ मानती हैं। इलाके में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिन्होंने रूपचंद को अपना सब कुछ माना है। रूपचंद कौन है? कहां है? कोई नहीं जानता?
जातीय गणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से जब उन्होंने सर्वे किया तब 40 महिलाओं ने बताया कि उनके पति का नाम रूपचंद है। वही कई लड़कियों ने बताया कि उनके पिता का नाम रूपचंद है तो कई महिलाओं ने भी बताया कि उनके बेटे का नाम रूपचंद है। जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद आखिर कौन है? तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है। पैसे को रूपचंद कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाएं ने पैसे को ही पति माना और उसका नाम रूपचंद रख दिया।