ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / news / जातिगत जनगणना पर बोले CM नीतीश, प्रधानमंत्री के जवाब का है इंतजार

जातिगत जनगणना पर बोले CM नीतीश, प्रधानमंत्री के जवाब का है इंतजार

06-Sep-2021 04:27 PM

By ASMIT

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने मीडिया से बातचीत की। जातीय जनगणना को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अभी इस संबंध में पीएम मोदी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। जब जवाब आएगा तब हम इसकी जानकारी मीडिया को देंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी राज्यों से जातिगत जनगणना की मांग उठ रही है। ऐसे में एक बार जातीय जनगणना हो जाए तो बहुत अच्छा होगा। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बल्कि इससे सबका फायदा होगा। इससे यह जानकारी मिल जाएगी कि किस जाति के लोगों की कितनी संख्या है। जिसके बाद उनके संरक्षण और उत्थान के लिए और बेहतर तरीके से काम होगा। 


जातीय जनगणना पर अब निर्णय केंद्र सरकार को लेनी है। जातीय जनगणना देश के हित में होगा। जिससे सबको लाभ मिलेगा। कुछ लोग इसके खिलाफ जरूर बोलते और लिखते है। लेकिन जातिगत जनगणना समाज को बांटने के लिए नहीं है यह समाज को एकजुट करने के लिए है।


बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग तो अपनी ओर से बाढ़ प्रभावितों की मदद कर ही रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से भी हर साल बाढ़ की स्थिति को देखने का आग्रह किया जाता रहा है। 


केंद्र सरकार की ओर से आई टीम इस समस्या को देखेगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिसके बाद केंद्र सरकार को यदि लगेगा कि मदद करनी चाहिए तो मदद की जाएगी। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने की बात तो पहले से ही कहा जा रहा है इस बार तो लेट से केंद्रीय टीम बिहार आई है। जबकि अभी उतना ज्यादा खराब स्थिति नहीं है। लेकिन हर साल तो जानते ही है कि सितंबर महीने में क्या स्थिति रहती है। अब देखिए आगे क्या होता है।