RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
08-Sep-2024 03:51 PM
By First Bihar
PATNA: RSS के वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार आज पटना पहुंचे। जहां होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को उन्होंने संबोधित किया। गणेश चतुर्थी के मौके पर इंद्रेश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि पंचम धाम महामृत्युंजय यज्ञ 'आवाज दो हम एक हैं' कार्यक्रम के तहत 16 से 26 फरवरी तक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।
बिहार के 108 शिव स्थान पर विशेष पूजा होगी। 16 फरवरी से 26 फरवरी तक पटना में भव्य पूजन कार्यक्रम होगा। मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम से आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जो पूरे बिहार भर में 108 शिव स्थान का भ्रमण करेगी। देश में जातीय जनगणना के विषय पर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के कई पहलू भी सामने आते हैं। पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए संविधान पहले से बना हुआ है। धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए और ना ही जाति के नाम पर छुआछूत होनी चाहिए। जाति को कोई मिटा नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि देश में एक हैं और एक रहेंगे यही भाव बनी रहे। भारत में इतनी विविधताओं के बावजूद हम एक हैं। भारत में गौ हत्या पर आरएसएस कार्यकारिणी सदस्य ने कहा मांसाहार ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या अधिक हैं लेकिन लोगों को समझना चाहिए गए गाय सामान्य पशु नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को गौ हत्या मुक्त होना चाहिए और देश में प्रेम और भाइचारा बनी रहे।