गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Sep-2020 07:38 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जान अधिकार पार्टी में विभिन्न दलों से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को जाप पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने जन अधिकार पार्टी का दामन थामा. जाप नेता राजू दानवीर ने इन नेताओं को प्रदेश कार्यालय में सदस्यता दिलाई.
जाप पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में बादल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष, महादलित प्रकोष्ठ राजगीर और डॉ अजय कुमार, भाजपा जिला संयोजक (चिकित्सा प्रकोष्ठ) अपने साथियों के साथ ने जाप की सदस्यता ली. इनलोगों को जाप नेता राजू दानवीर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया. इसके अलावा राजू दानवीर ने मानववादी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सीताराम महाराज जी और जदयू नेता अखिलेश चौधरी व राहुल कुमार को भी जन अधिकार पार्टी की सदस्यता दिलाई. सभी नालंदा जिले से हैं.
इस मौके पर दानवीर ने कहा कि बड़ी संख्या में रोज दूसरे दलों को छोड़ कर पप्पू यादव के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी में शामिल हो रहे हैं. नेताओं के अलावा आम जनता भी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो इस बात की ओर इशारा है कि बिहार की जनता अब जन अधिकार पार्टी व पप्पू यादव के नेतृत्व में बदलाव चाहती है. हमारी पार्टी अपने कार्यों की वजह से लोगों के दिलों में बस गयी है. इस वजह से हमें पूरा विश्वास है कि हम बिहार को बदलने में कामयाब होंगे. फिलहाल जो साथी आज हमसे जुड़े हैं, उनका हम पार्टी में स्वागत करते हैं.