अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jan-2023 06:56 PM
NALANDA: मकर संक्रांति के मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नालंदा के हिलसा में पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राजू दानवीर ने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर द्वारा रामचरित्रमानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि एक शिक्षा मंत्री के मुंह से किसी भी धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।
राजू दानवीर ने कहा कि हमारा देश विविधता में एकता का देश है। यहां हर धर्म के मानने वाले लोग हैं। ऐसे में हर किसी के धर्म का और उसके ग्रंथ का उतना ही महत्व है, जितना हमारे धर्म और ग्रंथ का। सब के आराध्य देव भी अलग-अलग हैं। कोई कृष्ण को मानता है, कोई राम को मानता और कोई शिव को मानता है। कोई नानक को मानता है, कोई बुद्ध को मानता है, कोई पैगंबर साहब को मानता है और कोई ईसा मसीह को मानता है। ऐसे में किसी भी धर्म और उसकी सोच पर टिप्पणी करना अभद्रता है और एक राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसा बयान अनुचित है। उन्हें ऐसे बयानों से बचकर सार्थक शिक्षा को लेकर बातचीत करनी चाहिए।
उससे पहले राजू दानवीर ने मकर संक्रांति पर आयोजित दही चूड़ा भोज के बाद हिलसा विधानसभा में विभिन्न जगहों से आए सैकड़ों की संख्या में लोगों को जन अधिकार पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सेवा समर्पण और संघर्ष के रास्ते पर चलने का विजन रखती है। उम्मीद है कि आज जितने भी साथी हमारी पार्टी से जुड़े हैं वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और सेवा संघर्ष की सोच को लेकर आगे बांटने का काम करेंगे।