Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
14-Nov-2022 12:23 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के हर सोमवार को जनता दरबार में मौजूद रहते हैं। अब आज सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुन रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक फरियादी ने शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रख दिया। कैमूर से आए युवक ने कहा कि वह 2019 में मैट्रिक पास किया है, लेकिन अबतक उसे मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।
फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं 2019 में मैट्रिक पास किया हूं, लेकिन अबतक मुझे प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इसको लेकर मैं कई बार शिकायत कर चूका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब थक- हारकर जनता दरबार में पहुंचा हूं, आपसे ही कोई उम्मीद है। शिक्षा विभाग की शिकायत सुन सीएम नीतीश ने तुरंत शिक्षा सचिव को फ़ोन लगा दिया और फटकार लगते हुए कहा कि यह लड़का 2019 में मैट्रिक पास हुआ हैं, लेकिन अबतक इसे प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है ,इसे तुरंत ध्यान दें।
सीएम नीतीश यहीं नहीं रुके उन्होंने शिक्षा सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि हर बार इस तरह का मामला क्यों आता रहता है, आपलोग क्या करते हैं, क्यों नहीं इसपर ध्यान देते हैं। हर बार आखिरकार कैसे इस तरह का मामला आते रहता है। जिसके बाद अधिकारी ने तुरंत इसमें सुधार का भरोसा सीएम नीतीश को दिया। गौरतलब हो कि, इससे पहले भी आज सुबह से सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना के तहत मिलने वाली लोन की राशी को लेकर तरह - तरह की शिकायत सामने आ रहा है। जिसको लेकर सीएम शिक्षा सचिव को नसीहत देते नजर आए। जिसके बाद अब यह मामला सामने आने पर सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगा डाली।