ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / जनता दरबार में नीतीश कुमार से भिड़ गया स्टूडेंट, सीएम ने कहा.. प्रवचन...

जनता दरबार में नीतीश कुमार से भिड़ गया स्टूडेंट, सीएम ने कहा.. प्रवचन मत दो जाओ यहां से

13-Dec-2021 12:12 PM

PATNA : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 'जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री' कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याएं सुन रहे. कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग अपनी समस्याएं सुना रहे हैं. आज शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्त और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई हो रही है. ज्यादातर मामले शिक्षा विभाग से जुड़े आ रहे हैं.


स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़े मामले भी आये, जिसपर नीतीश कुमार ने कहा कि इसको ध्यान दीजिये. उन्‍होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को प्रोत्‍साहन राशि नहीं मिलने की शिकायतें भी अधिक हैं. 


जनता दरबार में आए गोपालगंज के एक छात्र ने कहा कि उसे स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. छात्र का कहना था कि पाटलिपुत्र विश्‍वविद्यालय में उसका तीन साल का कोर्स छह साल में भी पूरा नहीं हुआ. अधिकारी कहते हैं कि तुम्‍हें मुख्‍यमंत्री की वजह से ही योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. 


इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं तुम्‍हें अधिकारी के पास भेजता हूं, वे सारी बात समझ लेंगे. लेकिन इसके बाद भी छात्र अपनी बात बोलता ही जा रहा था. इस पर मुख्‍यमंत्री झल्‍ला गए. वे बोले- प्रवचन देने लगता है सब...


हालांकि इसके तुरंत बाद उन्‍होंने अधिकारी को कहा कि इन शिकायतों को गंभीरता से सुनिए और छात्रों की परेशानी दूर कीजिए. उन्‍होंने कहा कि गोपालगंज से स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शिकायतें अधिक आ रही हैं. इसको देख लीजिए.


उन्‍होंने शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी को तलब कर कहा कि ऐसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि ऐसे मामलों की समीक्षा कीजिए और जहां भी दिक्‍कत हो, उसे तुरंत दूर कीजिए.