ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Jan-2023 01:04 PM
PATNA: बिहार में बिजली बिल की गड़गड़ी का मामला कोई नया नहीं है। बिहार के लोग बिजली कट से अधिक बिजली बिल को लेकर परेशान रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज बिजली बिल की गड़बड़ी का एक ऐसा ही मामला सामने आया। जनता दरबार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बुजुर्ग की समस्या को सुनकर हैरत में पड़ गए। बिजली का बिल माफ करने की गुहार लेकर जनता दरबार में पहुंचा बुजुर्ग व्यक्ति सीएम के सामने ही फफक-फफक कर रोने लगा।
बुजुर्ग की हालत देख सीएम नीतीश अचरज में पड़ गए और कहा कि रोइए मत अपनी बात बताइए। आपको क्या लग रहा है कि जो बिजली का बिल भेजा गया है वह ज्यादा है। सीएम के इस सवाल पर बुजुर्ग व्यक्ति सिर्फ रोए जा रहा था। जिसके बाद सीएम काफी देर तक बिजली बिलों को देखते रहे। काफी देर तक बिजली बिलों को देखने के बाद इसके बाद सीएम ने फरियादी से पूछा कि क्या काम करते हैं कि इतना ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। बुजुर्ग ने बताया कि वे कोई ऐसा काम नहीं करते हैं कि इतना बिजली का बिल आए, ये घर का बिजली बिल है। बुजुर्ग ने कहा कि कहां से इतना बिजली बिल जमा करें, गरीब आदमी हैं।
इसके बाद सीएम ने पास खड़े अधिकारी को कहा कि फोन लगाओ तो जरा बिजली वाले को। फोन पर मौजूद अधिकारी से बात करते हुए सीएम ने कहा कि ‘ हैलो..ये पश्चिम चपांरण से एक व्यक्ति आए हैं हारूण मियां.. बिजली का बिल जो बिल आ रहा है वह गलत आ रहा है बेचारे को.. बहुत दिन से इ कह रहा है.. हम देख रहे हैं.. कमाल है.. घर का इतना ज्यादा बिजली बिल.. 42,821.. 53,181.. 89 हजार.. इ क्या है.. 21 में इसका बिजली बंद कर दिया गया.. पूरा दिखवाइगा न तो.. घर का बिल है.. बेचारा गरीब है.. घर में इतना बिजली कैसे खर्चा होगा.. देख लीजिए..देख लीजिए..हारुण मिया हैं देख लीजिए।