ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जनता के पैसों से पिकनिक मना रहे नीतीश, विजय सिन्हा बोले- CM की...

जनता के पैसों से पिकनिक मना रहे नीतीश, विजय सिन्हा बोले- CM की यात्रा पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार

19-Jan-2023 11:57 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत विभिन्न जिलों में जाकर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे है। हालांकि विपक्षी दल बीजेपी मुख्यमंत्री की इस समाधान यात्रा को व्यवधान यात्रा की संज्ञा दे रही है। बीजेपी का आरोप है कि नीतीश जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों को पानी कर तरह बहा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मांग की है कि सरकार सीएम की यात्रा को लेकर श्वेत पत्र जारी करे ताकि जनता को यह पता चल सके कि आखिर मुख्यमंत्री की यात्रा पर कितने पैसे खर्च किए जा रहे हैं और उसका क्या लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के पैसौं से पिकनिक मनाना बंद कर, जनता की जो समस्या हैं उसे दूर करने की कोशिश करें।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली पर मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत आरा पहुंचे हैं। आरा में पिछले साल दिसबंर कर एक दर्जन हत्याएं हुईं। प्रशासन से साठगांठ कर बालू माफिया में बालू वाले इलाकों पर कब्जा कर लिया है और पूरे भोजपुर में आतंक फैला रहे हैं। बालू माफियों बेखौफ होकर अवैध बालू खनन कर रहे हैं बावजूद सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा घटिया सड़क बनाकर सरकारी पैसे को लूटा जा रहा है। आरा-छपरा पुल दिन रात जाम से जूझता रहता है। पूरे बिहार की तरह भोजपुर में भी किसानों के धान की खरीददारी नहीं हो रही है। अरवा और उसना चावल के चक्कर में सरकार किसानों के साथ जुल्म कर रही है। वहीं भोजपुर के किसान भी खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि हर साल मुख्यमंत्री की यात्रा पर करोड़ों रुपए खर्ज किए जा रहे हैं। इस साल भी मुख्यमंत्री समाधान यात्रा कर रहे हैं। एक जिले की यात्रा पर हर दिन डेढ से दो करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं लेकिन यात्रा की उपलब्धि शून्य दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस बात को सरकार के सहयोगी दल आरजेडी के अध्यक्ष भी कह रहे हैं कि अगर एक यात्रा की उपलब्धि होती तो दोबारा यात्रा नहीं करनी पड़ती। सीएम को ऐसी यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ताकि जनता को खर्च और उपलब्धि की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की गाढ़ी कमाई से पिकनिक मनाना बंद करें।