ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

जाप नेता राजू दानवीर ने की शौचालय में रह रही दादी-पोती की मदद, 10 हजार रुपये नकद और एक साल का राशन दिया

जाप नेता राजू दानवीर ने की शौचालय में रह रही दादी-पोती की मदद, 10 हजार रुपये नकद और एक साल का राशन दिया

11-Jun-2021 07:02 PM

PATNA : सोशल मीडिया में वायरल खबर के बाद जन अधिकार पार्टी की ओर से आज शौचालय में रहने को मजबूर नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखण्ड में चिकसौरा थाना स्थित दिरीपर गाँव निवासी दादी  कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमारी की एक साल का सूखा राशन और 10 हजार की नकद आर्थिक मदद की गयी। इस दौरान जाप युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने राजू दानवीर ने कहा कि सोशल मीडिया में चल रही खबर के बाद जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर हम यहाँ इस परिवार के लिए मदद लेकर आये हैं। अभी हमने उन्हें सूखा राशन और आर्थिक मदद की है। साथ ही जन अधिकार पार्टी इस 8 वर्षीय बच्ची की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्च का निर्वहन करेगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी अपनी  8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार के साथ बीते एक वर्षों से मुफलिसी को ज़िंदगी जीने को विवश है। उनकी पोती के माता - पिता नहीं है और वे दोनों बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। आज हमने नालंदा पहुंच कर इस गाँव में लोगों से इस परिवार के बारे में जानकारी हासिल की और आदरणीय पप्पू यादव के निर्देशानुसार दोनों को तकरीबन एक साल का सूखा राशन जैसे चावल, दाल, आटा, आलू, तेल, बिस्किट आदि के साथ 10 हजार नकद भी दिया।


दानवीर ने कहा कि नालन्दा की पहचान दुनिया भर में अव्वल है, लेकिन आज यहां भी लोग इस तरह की मुफलिसी में जीने को मजबूर हैं। यह मुख्यमंत्री का जिला है और यहां लोग शौचालय रहने को मजबूर हैं। ये बेहद शर्म की बात है। यह घटना यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़े करती है। आखिर क्यों इस महिला को अब तक इंदिरा आवास तक नहीं मिल पाया है। ये सवाल है। पार्टी जल्द ही इनके घर का निर्माण भी करायेगी। 


इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणबीर प्रसाद उर्फ बब्लू यादव ,दलित प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान प्रखंड अध्यक्ष  रंजीत यादव,संजीत कुमार, गुलशन कुमार,प्रमोद कुमार, युवा प्रदेश महासचिव मनीष यादव, अजीत कुशवाहा, विकास कुमार, चन्दन विश्वकर्मा, राजेश यादव मौजूद रहे ।