ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / जमुई एसपी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, झारखंड में पकड़ाने के बाद...

जमुई एसपी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, झारखंड में पकड़ाने के बाद खुला यह राज

04-Aug-2022 05:24 PM

JAMUI : पुलिस ने जमुई एसपी शौर्य सुमन को धमकी देने वाला एक शख्स गिरफ्तार कर लिया है. चकाई पुलिस ने देवघर नगर थाना क्षेत्र के होटल से किया उसे गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर शाम किसी शख्स ने जमुई एसपी शौर्य सुमन के फोन पर धमकी दी और अभद्र भाषा एवं गाली गलौज का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक शख्स गिरफ्तार कर लिया है.


बताया जाता है कि बालू के धंधे से जुड़े उक्त व्यक्ति ने जमुई एसपी शौर्य सुमन को धमकी दी गई. एसपी को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फोन नंबर में अपराधियों का ठिकाना निकाला.  पुलिस को जानकारी मिली कि धमकी देने वाला व्यक्ति देवघर नगर थाना क्षेत्र में उक्त युवक ठहरा हुआ है.


सूचना मिलने के बाद चकाई पुलिस टीम ने बिना देरी किये, देवघर नगर थाना क्षेत्र के होटल में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचना लाल सिंह के रूप में हुई है, जो जमुई टाउन थाना क्षेत्र के संकुरहा गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह बालू व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. पु‍लिस आसपास के लोगों से भी उसके बाद में पूछताछ कर रही है. कहा यह भी जा रहा है कि पहले भी वह इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है.