ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / JAMUI NEWS: दुर्गा पूजा का चंदा नहीं दिया तो कैंची से कर दिया...

JAMUI NEWS: दुर्गा पूजा का चंदा नहीं दिया तो कैंची से कर दिया हमला, पूजा समिति के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

11-Oct-2024 05:05 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: शारदीय नवरात्र को लेकर देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। बिहार के जमुई जिले में माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वही दूसरी ओर खैरा थाना क्षेत्र में 2100 रूपये दुर्गा पूजा का चंदा नहीं देने पर पूजा समिति के सदस्यों ने मेडिकल स्टोर के मालिक पर कैंची से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना गुरुवार की देर शाम साढ़े 7 बजे की जब दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने दवा दुकान के मालिक जितेश कुमार ठाकुर पर कैंची से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद मौके पर पहुंची खैरा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश रावत के पुत्र संदीप कुमार और संजय यादव के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 


घायल जितेश ठाकुर की गंभीर हालत को देखते हुए देर रात करीब 11:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जितेश कुमार ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया। फिलहाल अब वो खतरे से बाहर है। घायल जितेश ठाकुर के भाई राहुल ने बताया कि उनके भाई ख़ैरा में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दुर्गा पूजा सेवा समिति ख़ैरा के सदस्य संदीप कुमार रावत और अमन कुमार आधा दर्जन अज्ञात युवकों के साथ आया और जबरन चंदा देने का दबाव बनाने लगा। 


पूजा समिति के लोग 2100 रूपया चंदा मांग रहे थे और दवा दुकानदार 501 रूपया दे रहे थे लेकिन 2100 से कम चंदा लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच नोकझोंक शुरू हो गयी। तभी कैंची से जितेश ठाकुर की छाती पर हमला किया गया। हालांकि मामले में जमुई पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में जमुई पुलिस ने बताया कि दवा दुकानदार पर कैंची से हमला किया गया है। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 

news image