ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / जमुई में महादलित की मौत, 4 दिनों से घर में नहीं जला था...

जमुई में महादलित की मौत, 4 दिनों से घर में नहीं जला था चूल्हा

24-May-2020 05:30 PM

JAMUI:  संदिग्ध स्थिति में एक महादलित युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि खैरा प्रखंड के टिहिया गांव का बुल्लू मांझी दिहाड़ी मजदूरी कर अपना और अपने परिवार को पालन पोषन करता था. लेकिन लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने से स्थिति खराब हो गई थी. उसे खाने पीने की समस्या उत्पन्न होने लगी थी, जिस कारण ढ़ाई महीने से बुल्लू के घर कभी चूल्हा जलता था, तो कभी पूरा परिवार बिना खाए ही सो जाता था. 

परिजनों ने बताया कि भूख के कारण हुई मौत 

बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार में कमाने वाला एकमात्र था और उसके परिवार में असकी पत्नी के अलावा  दो बेटी और दो बेटा है. लॉकडाउन के कारण बुल्लू जो कुछ बचा हुआ था उससे वह अपने बच्चे को खिलाता रहा और खुद भूखे सो जाता था. मृतक की भाभी  चंकी देवी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वह ढाई माह से उसे कोई काम भी नहीं मिला और उसके पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण सरकार के द्वारा वितरण किए जा रहे खाद्य सामाग्री भी उसे नहीं मिल पा रहा था. जिस कारण उसका पूरा परिवार भूखमरी के कगार पर आ चुका था. साथ ही बताया की चार दिनों से उसके घर का चूल्हा एक टाइम भी नहीं जल रहा था. जैसे तैसे बच्चों को मुड़ी, चूड़ा और आसपास के लोगों से मांगकर पेट भरने को मजबूर थे. 

पैसा मिला तो हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी के बाद बीडीओ अतुल्य आर्य ने कांगेश्वर पंचायत के महिला मुखिया को मृतक के घर भेजा और उसे कबीर अंत्येष्टि के तहत मिलने वाली तीन हजार रूपय की राशि दिया गया. जिसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया. बीडीओ ने मृतक के परिजनों को बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना परिवारिक लाभ के साथ-साथ अन्य योजना का लाभ दिलाने के साथ-साथ जल्द राशन कार्ड बनवाने का भरोसा दिलाया.