ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला CCTC वीडियो Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया

क्वारंटाइन सेंटर में बदइंतजामी देखकर भड़के प्रवासी मजदूर, 4 घंटे तक सड़क पर ही बैठे रहे

क्वारंटाइन सेंटर में बदइंतजामी देखकर भड़के प्रवासी मजदूर, 4 घंटे तक सड़क पर ही बैठे रहे

25-May-2020 08:33 AM

JAMUI: बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में बदहाली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हर दिन खाने और रहने की व्यवस्था को लेकर क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों शिकायतें कर रहे हैं. 

ऐसा ही एक मामला जमुई जिले से सामने आई है, जहां रविवार को खैरा प्रखंड अंतर्गत दाविल पंचायत स्थित स्कूल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया.  मूलभूत सुविधाएं जैसे खाना, मेडिकल टीम की सुविधा नहीं मिलने से नाराज प्रवासियों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान 4 घंटे तक सड़क जाम रहा. नाराज मजदूरों ने जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग के दाविल गांव के पास सड़क पर  टेबल और बेंच को रखकर खुद भी बैठ गए.



चार घंटे तक सड़क जाम होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क जाम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने बताया कि गांव के ही सरपंच भरत राम का भतीजा कुछ दिन पहले ही पटना से लौटा है, फिर भी उसे उसके घर में ही रखा गया है. इससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. 

वहीं क्वारेंटाइन सेंटर में बदइंतजामी को लेकर उनका कहना है कि सेंटर में रह रहे 60 प्रवासी मजदूरों के इलाज के लिए न ही मेडिकल टीम लगाई गई है और ना ही खाने-पीने की मूलभूत सुविधा दी जा रही है. जानकारी के बाद खैरा प्रखंड के बीडीओ अतुल्य आर्य मौके पर पहुंचे. जाम कर रहे प्रवासी मजदूरों को उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी लोगों को समय पर खाना-पीना और बाकी सुविधाएं दी जाएंगी, उसके बाद जाम हटाया गया.