बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Dec-2020 06:22 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दंपति की मौत के बाद घर में कोहराम माह गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है, जहां पंचमुखी चौक के पास आपसी कलह से परेशान पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली. सुबह दोनों का शव उसके कमरे से बरामद किया गया. मृतक के पिता जगदेव राम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उनके बेटे और तो बहू खाना खाकर रात्रि में अपने कमरे में सोने चले गए. इसी बीच शनिवार को जब वे लोग दिन के आठ बजे तक सो कर नहीं उठे तो उन्हें जगाने का प्रयास किया गया लेकिन अंदर से कमरा बंद रहने और किवाड़ नहीं खोलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना पाकर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस की उपस्थिति में जब कीबाड़ तोरा गया तो अंदर का दृश्य देखकर लोग दंग रह गए. अंदर देखा गया कि उनका पुत्र अजय राम 24 वर्ष साड़ी के फंदा से पंखा में लटक कर आत्महत्या कर लिया है. वहीं बेड पर उनकी पुतुहु प्रीति देवी 23 वर्ष मृत पड़ी हुई है. प्रीति के शव के समीप प्वाइजन का एक पुड़िया, दो प्लास्टिक सिशी, ग्लास , टेबुल रखा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने अजय का शव उतारा और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया.
इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर संभावना जताई जा रही है कि पति पत्नी में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिससे परेशान पति ने पहले तो अपनी पत्नी को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद भी फांसी से लटक कर अपनी लीला समाप्त कर ली. मृतक के पिता जगदेव राम ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पति पत्नी में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है.