ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कन्हैया के काफिले पर फिर से हमला, जूता-चप्पल के बाद गाड़ी पर फेंका...

कन्हैया के काफिले पर फिर से हमला, जूता-चप्पल के बाद गाड़ी पर फेंका गया अंडा और मोबिल

10-Feb-2020 01:59 PM

JAMUI : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पर फिर से हमला किया गया है. जमुई में कन्हैया के काफिले पर अंडा और मोबिल फेंका गया है. स्थानीय लोगों और कन्हैया के समर्थकों में झड़प की भी बात सामने आ रही है. पुलिसवाले मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं. 


घटना जमुई जिले के महिसौरी बस स्टैंड के पास की है. जहां जमुई से नवादा जाने के दौरान कन्हैया कुमार को एक बार फिर से निशाना बनाया गया है. कन्हैया के काफिले पर हमला बोला गया है. उनकी गाडी पर अंडे फेंके गए हैं. विरोध कर रहे लोगों ने कन्हैया की गाड़ी पर मोबिल भी फेंका है. सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ कन्हैया इन दिनों जन-गण-मन यात्रा पर हैं. विभिन्न जिलों में वो लोगों से मिल रहे हैं. 


रविवार को भी जमुई के स्टेडियम मैदान में कन्हैया के सभा के दौरान भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी. लगातार इन दिनों कन्हैया को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है. बता दें कि कटिहार में सभा को संबोधित कर लौट रहे कन्हैया पर लोगों ने जूते-चप्पल फेंके थे. बीते बुधवार को सुपौल में सभा करने के बाद सहरसा जा रहे कन्हैया पर लोगों ने पत्थरों से हमला किया था. गाड़ियों के शीशे टूट गए थे. हालांकि किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं थी. 29 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कन्हैया पटना के गांधी मैदान में रैली करने वाले हैं.