Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
14-Nov-2023 12:53 PM
By First Bihar
HAJIPUR: रामचरितमानस के खिलाफ जहर उगलने के बाद चर्चा में आए बिहार सरकार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर शर्मनाक बयान दिया है। इस बार उनका बयान रामचरितमानस और सनातन धर्म को लेकर नहीं है बल्कि इस बर उन्होंने बालू माफिया हमले में शहीद हुए बिहार पुलिस के दारोगा को लेकर दिया है। बालू माफिया के खिलाफ एक्शन की बात कहने के बजाए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं यह कोई नई बात नहीं है।
दरअसल, बिहार में बालू का अवैध कारोबार करने वाले माफिया का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। बालू माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। बालू माफिया के हौसले इतने बुलंत हो गए हैं कि वे पुलिसकर्मियों की हत्या करने लगे हैं। जमुई में अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए दारोगा और उनकी टीम को बालू माफिया के ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। जिससे एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
जमुई के गरही थाना में पदस्थापित दारोगा प्रभात रंजन की हत्या से जुड़ा सवाल जब बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला था। अपराधियों द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों को टारगेट करने के सवाल पर चंद्रशेखर ने शर्मनाक बयान दिया और कहा कि, ‘ये नई घटना है.. पहली बार हुई है.. इससे पहले कभी नहीं हुई है.. उत्तर प्रदेश में नहीं होता है.. मध्य प्रदेश में नहीं होता है। इस तरह की घटनाएं तो होती रही हैं, बिहार के भीतर’।
चंद्रशेखर ने आगे कहा कि, समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है.. अपराधी कितना देर तक बच पाते हैं.. अपराधी संगीन अपराध करते हैं और उसका प्रतिफल होता है कि अपराधी जेल में होते हैं और उन्हें सजा मिलती है.. ये कोई नई बात नहीं है.. इस तरह के अपराध होते रहते हैं.. इसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी'।