ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / बिहार: कोरोना भगाने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ की पूजा,...

बिहार: कोरोना भगाने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ की पूजा, नदी में लगाई डूबकी

07-Jun-2020 04:00 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार समेत कई राज्यों में कोरोना बीमारी से मुक्ति को लेकर महिलाएं पूजा कर रही है. इस अफवाह के बीच आज जमुई में एक साथ सैकड़ों महिलाएं नदी में डुबकी लगाने के बाद कोरोना माई की पूजा की. 

पूजा से भागेगा कोरोना

जमुई जिले के पत्नेश्वर गांव सहित आसपास के कई इलाकों में नदी के घाटों पर भारी संख्या में महिलाएं घाटों पर पहुंचकर स्नान कर कोरोना माई की पूजा अर्चना करती नजर आई. जानकारी के मुताबिक कोरोना से मुक्ति के लिए जमुई के त्रिपुरारी नदी घाट, गरसंडा नदी घाट, पत्नेश्वर नदी घाट सहित ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी पूजा-अर्चना की जा रही है. पूजा के दौरान महिलाएं गीत गाते हुए कोरोना माई से चले जाने की गुहार लगाती दिखी.


कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके गांव की कुछ महिला बेगूसराय के सिमरिया नदी गंगा घाट स्नान के लिए गई थी. तभी वहां उन्हें किसी ने बताया कि अगर कोरोना से निजात चाहिए तो गंगा घाट में स्नान कर पूजा-अर्चना करो. इससे संक्रमण समाप्त हो जाएगा. सूचना के बाद लोगों में अंधविश्वास बढ़ा. इसके बाद से लगातार भारी संख्या में महिलाओं का झुंड जिले के विभिन्न नदी-घाटों में देखा जा रहा है. घाटों पर स्नान के दौरान कई महिलाएं झूमती देखी गई. उन्होंने पूजा करने पर कोरोना संक्रमण भागने की बात बताई.