ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / जमुई में मजदूरी करने वाले अमन की बदली किस्मत, ड्रीम 11 में जीते...

जमुई में मजदूरी करने वाले अमन की बदली किस्मत, ड्रीम 11 में जीते 40 लाख रूपये

08-Apr-2023 10:00 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: पूर्णिया के ऑटो ड्राइवर नौशाद के करोड़पति बनने के बाद जमुई के अमन की किस्मत बदल गयी है। अमन ने भी ड्रीम 11 में 40 लाख रूपये जीत लिया है। रातों रात लखपति बनने से अमन और उनकी मां काफी खुश हैं। इलाके में अमन की ही चर्चा हो रही है।


जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के सेवा गांव निवासी अमन रावत की किस्मत रातों रात बदल गई और उनके ड्रीम-11 के वालेट अकाउंट में 28 लाख आ गए है। अभी तक दो लाख अकाउंट में आ चुके है। 26 लाख रुपए प्रोसेसिंग में दिख रहा है। दरअसल अमन ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 के मैच लखनऊ और हैदराबाद टीम के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर ड्रीम 11 खिलाड़ियों की अपनी टीम बनाई थी।


अमन ने आनलाइन गेमिंग एप ड्रीम-11 से 40 लाख रुपये जीते हैं। इसके बाद अमन को जिले के लोग गेम चेंजर के नाम से जानने लगे हैं।जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के सेवा गांव के रहने वाले कृष्णा रावत  के पुत्र अमन रावत 30 वर्ष ड्रीम-11 के विजेता बने हैं। अमन रावत एक साधारण परिवार से आते है और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। 


अमन ने बताया कि पिछले साल से ही ड्रीम-11 पर टीम बनाकर जीतने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी। इस बार शुक्रवार की रात को उन्होंने ड्रीम-11 पर टीम बनाई और वह जीत गए। इस जीत को लेकर अमन रावत ने बताया की  शुक्रवार को आईपीएल के लखनऊ और हैदराबाद  के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर 11 खिलाड़ियों की अपनी टीम बनाई।


अमन ने बताया कि इस टीम के कप्तान कुणाल पांड्या को बनाए थे। जिन्होंने 23 गेंद पर 34 रन  के साथ 3 विकेट लेकर शानदार खेल दिखाया।  वाइस कैप्टन भुनेश्वर कुमार को बनया था।कुणाल पंड्या की पारी का फायदा लखनऊ टीम को  मिला और टीम जीत गई। जिसका मुझे भरपूर फायदा मिला।