Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Apr-2024 11:23 AM
By First Bihar
GAYA : लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री बिहार में अबतक दो चुनावी जनसभा कर चुके हैं। हालांकि विपक्षी खेमे का कोई भी बड़ा नेता अबतक बिहार नहीं पहुंचा है। जमुई और नवादा में चुनावी जनसभा करने के बाद पीएम मोदी अब गया में गरजने वाले हैं। पंद्रह दिनों के अंदर पीएम मोदी का यह तीसरा चुनावी दौरा होगा।
दरअसल, बीते चार अप्रैल को जमुई से बिहार में चुनावी अभियान का आगाज करने के बाद पीएम मोदी ने बीते 7 अप्रैल को नवादा में विरोधियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला था। अब 15 दिनों के भीतर पीएम मोदी की तीसरी जनसभा बिहार के गया में होने जा रही है। पीएम मोदी आगामी 16 अप्रैल को गया पहुंचेंगे, जहां एनडीए के साझा उम्मीदवार जीतन राम मांझी के पक्ष में चुनावी सभा कर लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
खुद जीतन राम मांझी ने इस बात का एलान किया है। गया से एनडीए के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कुशवाहा समाज की हुई बैठक में खुले मंच से कहा कि आगामी 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री गया आएंगे। मांझी ने कहा कि रविवार को नवादा जाने के दौरान प्रधानमंत्री से गया एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि हम गया भी आ रहे हैं। यह बात सुनकर बहुत खुशी हुई। हमने भी उन्हें कहा कि आइए, आपका स्वागत है।
बता दें कि एनडीए प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया में कुशवाहा समाज की चुनावी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान कुशवाहा समाज की राज्य और देश के प्रति योगदान का मांझी ने बखान किया। साथ ही साथ उन्होंने बिहार में 40 और देश में 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के संकल्प को दोहराया।