ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ आरा का लाल, मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ आरा का लाल, मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादी

05-Feb-2020 04:46 PM

ARA : जम्मू कश्मीर के की राजधानी मुजफ्फराबाद से जोड़ने वाले श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर हुए आतंकी हमले में आरा का एक लाल शहीद हो गया. श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर लावेपोरा नारबल नाके पर बुधवार को स्कूटी पर आए तीन आतंकवादियों ने अचानक सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया था. जिसमें आरा के रहने वाले सीआरपीफ कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन शहीद हो गए. शहीद CRPF कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला का रहने वाले थे.  


3 साल पहले बड़े ही धूमधाम से सीआरपीफ कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन की शादी  हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक शहीद के दो बड़े भाई दिल्ली में इंजिनियर हैं. उनके पिता जी राधा मोहन सिंह रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं. बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में चीख-चीत्कार मच गया. मां सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

सीआरपीएफ की 73 बटालियन के सतर्क जवानों ने भी तुरंत हरकत में आते हुए भाग रहे आतंकवादियों में से दो को तो वहीं मार गिराया. सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक तीसरे आतंकी को भी गोली लगी है. लेकिन वह भागकर साथ लगते इलाकों में छिप गया. वहीं मारे गए तीनों आतंकवादी भी इस्लामिक स्टेट आफ जम्मू-कश्मीर (ISJK) संगठन से हैं. 


मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की पहचान खतिब निवासी अनंतनाग के तौर पर हुइ है. बता दें कि आतंकवादियों ने यह हमला सुबह 11.30 बजे के करीब किया. स्कूटी पर सवार तीन आतंकवादी अचानक नाके पर पहुंचे और वहां तैनात जवानों पर गोलीबारी करते हुए फरार होने की कोशिश करने लगे. इस दौरान दो आतंकवादियों को मौके पर ही ढेर कर दिया.