पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Dec-2023 04:44 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में सेना की गाड़ियों पर हुए आतंकी हमले में अबतक पांच जवान शहीद हो गए है। शहीद जवानों में बिहार का लाल भी शामिल हैं। नवादा के रहने वाले चंदन कुमार भी इस आंतकी हमले में शहीद हुए हैं। चंदन की शहादत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। एक साल पहले ही चंदन की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी।
दरअसल, गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों को उस वक्त निशाना बनाया जब जवानों को ले जाया जा रहा था। वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे जबकि गोली लगने से दो जवान घायल हुए थे। शहीद जवानों में नवादा के वारिसलीगंज स्थित नारोमुरार गांव के रहने वाले मौलेश्वर सिंह के बेटे चंदन कुमार भी शामिल थे।
चंदन की शहादत की खबर मिलते के बाद उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है। बेहद गरीब परिवार से आने वाले शहीद चंदन कुमार की शादी एक साल पहले शिल्पी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद चंदन वापस पूंछ पहुंच गए थे और सीमा पर तैनात थे। 26 वर्षीय चंदन साल 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले अब उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर नवादा पहुंचने की संभावना है।