ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / जम्मू बस हादसा: मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो...

जम्मू बस हादसा: मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख देगी सरकार

30-May-2023 01:08 PM

By First Bihar

PATNA: जम्मू में दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के आश्रृतों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल दो-दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान के रूप में दिए जाने की घोषणा की है और हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।


दरअसल, मंगलवार की सुबह अमृतसर से कटरा जा रही बस अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 55 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे में मारे गए सभी लोग बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले थे जबकि घायलों में अधिकतर लोग बिहार के ही रहने वाले हैं।


बच्चे का मुंडन कराने के लिए एक परिवार अपने सगे संबंधियों के साथ बस बुक कर वैष्णो देवी जा रहा था। इसी दौरान जम्मू में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपने गहरी संवेदना जताई है और अनुग्रह अनुदान के तौर पर मृतकों के आश्रितो को दो-दो लाख रुपए देने का एलान किया है।