CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
15-Apr-2023 02:24 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कसी न किसी वजहों से लोगों की जान न ले जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों ने पिट- पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के दो पुत्र समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 18 पटवा टोली बम रोड की है। इस घटना में मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेंद्र साव के रूप में हुई है।
वहीं, इस मारपीट में तीन युवक बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं। जिनकी पहचान राजेंद्र साव के पुत्र 22 वर्षीय पिंटू कुमार, 24 वर्षीय रवि कुमार एवं पड़ोसी 38 वर्षीय शिवकुमार गुप्ता शामिल हैं। संवाद भेजे जाने तक सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन विवाद में मारपीट की यह घटना घटी है।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि शनिवार की सुबह आरोपित पक्ष के लोग अचानक लाठी-डंडा और कुदाल लेकर पहुंच गए और जमीन पर काम लगा दिया। विरोध करने पर जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया जाएगा।