ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / जमीनी विवाद में चली गोली, मां की मौत, बेटा घायल

जमीनी विवाद में चली गोली, मां की मौत, बेटा घायल

14-Oct-2022 10:06 AM

LAKHISARAI : बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराध के ग्राफ में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अपराध का कोहराम इस कदर बढ़ा है कि राज्य में हर रोज कहीं न कहीं से गोलीबारी की खबरें सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में अब एक आपसी विवाद में गोलीबारी की खबर सामने आ रही है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। 




दरअसल, लखीसराय में जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने मां और बेटे को गोली मार दी है, जिसमें मां की मोके पर ही मौत हो गयी है,वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल है। इससे बेहतर इलाज को लेकर पटना रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के तेतरहट थाना अंतर्गत शरमा गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में बदमाशों ने उमेश सिंह के पत्नी उषा देवी और बेटे राहुल कुमार को गोली मार दी है। इस पूरे मामले को लेकर जब परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें मिलन सिंह के बेटे रोशन गुप्ता, भूपेन्द्र गुप्ता, राजीव कुमार, दीपक कुमार द्वारा उमेश सिंह और उनके घर वालों के ऊपर दवाब बनाया जा रहा है, इसी बात को लेकर यह गोलीबारी भी हुई है। 




इधर, इस पूरे मामले को लेकर लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि लखीसराय के तेतरहाट थाना के अतंर्गत जमीन विवाद को लेकर गोली चली है, इसमें स्व. उमेश सिंह की पत्नी उषादेवी और इनके पुत्र राहुल कुमार को गोली लगी है। इस घटना में उषा देवी की मौत हो गई, जबकि इनके पुत्र राहुल के पैर में गोली लगी है। घायल के परिवारवालों का कहना है कि कबैया के भूपेन्द्र गुप्ता से पुराना जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर घटना हुई है। लेकिन जबतक साक्ष्य या कोई व्यक्ति मृतक परिवार की ओर से आवेदन नहीं आता तो कुछ कहना उचित नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा जेल उसे भेजा जाएगा।