Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
06-Oct-2024 02:39 PM
By AJIT
JEHANABAD: पूरे बिहार में जमीन के सर्वेक्षण का कार्य जारी है। लोगों को कागजात बनाने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। भूमि सर्वे में लगातार कई जगह से शिकायतें मिल रही है। ताजा मामला जहानाबाद जिले के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा से जुड़ा सामने आया है। जहां जमीन का सर्वे करने आए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों और अमीन के द्वारा जगदीश शर्मा के जाति भूमिहार से बदलकर यादव कर दिया गया।
इस बात की शिकायत पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय हरकत में आया और उसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया। जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा घोसी प्रखंड के कुर्रे गांव के रहने वाले हैं।
जगदीश शर्मा घोसी से कई बार विधायक और जहानाबाद लोक सभा से सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी शांति शर्मा और बेटे राहुल शर्मा भी घोसी से विधायक रह चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहानाबाद के बड़े राजनीतिक दिग्गज नेता के साथ जमीन सर्वे में जब इस तरह की गड़बड़ी हो सकती है तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है? यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है।
सर्वे के अभिलेख में रैयत का नाम जगदीश शर्मा और पिता का नाम स्वर्गीय कामत शर्मा लिखा हुआ है। ये भूमिहार जाति से आते हैं लेकिन सर्वे के कागजात में यादव दर्शाया गया है। अब इस बात की चर्चा जिले में चारों ओर हो रही है। पूरे जहानाबाद में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्वे कागजात में जाति गलत लिखे जाने की जानकारी पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर किया है और सर्वे में हो रही खामियों पर सवाल उठाया है। 



