IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
18-Sep-2022 03:14 PM
SHEOHAR : शिवहर में जमीन के टुकड़े के लिए खून के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। बड़े भाई और उसके परिवार के लोगों ने छोटे भाई को कमरे में बंद कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी आरोपी भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, सोनबरसा गांव निवासी तेजन महतो के बेटे नंदू महतो का उसके भाई कृष्णनंदन महतो के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। दो दिन पहले नंदू महतो का उसके भाई से विवाद हो गया था। रविवार की सुबह नंदू महतो घर से साइकिल पर सवार होकर कहीं जाने के लिए निकला था। इसी दौरान नंदू के बड़े भाई कृष्णनंदन महतो और उसके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया।इसके बाद आरोपी बड़ा भाई और उसके परिजन नंदू को एक कमरे में ले गए और उसे घंटों बेरहमी से पिटते रहे।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नंदू को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नंदू के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन बीच रास्ते में ही नंदू की मौत हो गई। इधर, ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि करीब एक साल पहले मृतक नंदू महतो ने अपने बड़े भाई कृष्णनंदन महतो के बेटे गोलू का गला काटने की कोशिश किया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद नंदू फरार हो गया था। कुछ दिन पहले ही उसे बेल मिली थी।