ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : जमीन विवाद सुलझाने गयी महिला सरपंच पर हमला, आधा दर्जन लोग...

बिहार : जमीन विवाद सुलझाने गयी महिला सरपंच पर हमला, आधा दर्जन लोग घायल

09-Feb-2022 11:57 AM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : जिले में एक महिला सरपंच पर हमला हुआ है. जमीनी विवाद में समझौता कराने गई महिला सरपंच के ऊपर हमले की खबर सामने आई है. घटना भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना इलाके की है. यहां गनौरा बादरपुर पासी टोला में जमीन विवाद के मामले में समझौता कराने के लिए महिला सरपंच पहुंची थी लेकिन उनके ऊपर दबंगों ने हमला कर दिया. इस पूरी घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.


वहीं इस संबंध में सरपंच मीरा देवी के पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि पप्पू चौधरी और विजय राम एवं ओपी राम में घर के पास ही एक जमीन को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान विजय राम, ओपी राम, महेंद्र राम के पुत्र सुनिल राम, नरेश राम और सूरज कुमार ने पप्पू चौधरी के पुत्र शेखर चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसमें शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया है. 


राजीव कुमार ने कहा कि इस पिटाई में शेखर का हाथ भी टूट गया है. इसी दौरान जानकारी मिलने पर विवाद शांत करने के लिए सरपंच मीरा देवी पहुंची थी. लेकिन इन दबंगों ने सरपंच पर भी हमला कर दिया. सरपंच को इस दौरान मामूली चोट बताया जा रहा है जबकि सरपंच को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने आए उनके नाती घायल बताए जा रहे हैं. 


सरपंच के पुत्र राजीव की मानें तो दबंगों के इस हमले करीब पांच लोग घायल हैं. वहीं दूसरी ओर राजीव ने गोपाल राम, दिलीप राम, पवन सिंह, गोपाल सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, धनंजय राम, जितेंद्र राम समेत अन्य कई लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में मधुसूदनपुर ओपी प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजा गया था लेकिन वहां कुछ नहीं मिला.


घन्टों चलता रहा लाठी डंडे 

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे और मुक्का-मुक्की चलता रहा और स्थानीय सरपंच के द्वारा  पुलिस को सूचना देने के वावजूद पुलिस समय पर नही पहुंची. जब सरपंच मीरा देवी खुद गई विवाद को निपटारा करने तो दबंगो ने सरपंच पर ही हमला कर दिया और घटना के घंटों बाद मधुसूदनपुर थाना पुलिस पहुंची तब तक कई लोग जख्मी हो गए और थानाध्यक्ष सन्तोष शर्मा ने बताया कि कुछ हुआ ही नहीं था.