बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान
26-Apr-2021 10:37 AM
DESK: रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद लालू प्रसाद यादव की जमानत फिर टल गई है। 18 अप्रैल काे मिली जमानत की शर्तों के मुताबिक उन्हें जमानत का बॉन्ड भरना है लेकिन रविवार को हुई बार काउंसिल की बैठक में वकीलों ने खुद को दो मई तक अदालती कार्य से अलग रखने का फैसला लिया। अब लालू की जमानत का बॉन्ड 3 मई के पहले नहीं भरा जा सकेगा। बॉन्ड भरे जाने के बाद ही उनकी रिहाई संभव हो पाएगी।
गौरतलब है कि चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को बीते 18 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके साथ उन्हें चारा घोटाला के उन तीनों मामलों में जमानत मिल गई है जिनमें वे सजायाफ्ता हैं। चारा घोटाला का डोरांडा कोषागार का एक और मुकदमा फिलहाल निचली अदालत में लंबित है। सजा पाए तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद उम्मीद थी कि वे जल्द ही रिहा होंगे लेकिन कोरोना वायरस का संकट सामने आ गया।
शर्तों के अनुसार लालू प्रसाद यादव को जमानत के लिए बॉन्ड भरना है। इसके लिए वकीलों का कोर्ट में जाना अनिवार्य है। इस बीच रांची हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए वकीलों के न्यायिक कार्य के लिए कोर्ट में जाने पर रोक लगा दी है। उन्हें केवल कोरोना से संबंधित मामलों की सुनवाई में ऑनलाइन शामिल होने की छूट दी गई है। पहले यह रोक लालू को जमानत मिलने के ठीक अगले दिन से 24 अप्रैल तक के लिए थी लेकिन रविवार को काउंसिल की बैठक में इसे एक सप्ताह तक और बढ़ा दिया गया है। अब वकील दो मई तक अदालती कार्य से दूर रहेंगे ऐसे में अब लालू यादव की जमानत का बॉन्ड 3 मई के पहले नहीं भरा जा सकेगा।
आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने लालू को आधी सजा पूरी करने के आधार पर सशर्त जमानत दे दी है. इस दौरान उन्हें एक लाख रुपये का निजी मुचलके का बांड भरने को कहा गया था. साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी कहा था कि लालू प्रसाद यादव बिना अनुमति के न तो देश छोड़कर जाएंगे और न ही मोबाइल नंबर या अपना ठिकाना बदलेंगे.
उधर लालू परिवार ने यह निर्णय लिया है कि बेल की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी राजद सुप्रीमो फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे. वह अभी पटना आने की स्थिति में नहीं है. लालू परिवार के करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने आपस में बातचीत कर यह निर्णय लिया है कि लालू यादव के स्वास्थ्य लिए फिलहाल दिल्ली एम्स ही सबसे बेस्ट जगह है, जहां उनका उपचार हो सकता है.
गौरतलब हो कि लालू कई दिनों से दिल्ली एम्स में ही भर्ती हैं और उनकी तबीयत ख़राब है. ऐसे में एक और बात निकल कर सामने आ रही है कि लालू दिल्ली से पटना आएंगे या नहीं ये सिर्फ परिवार पर ही नहीं बल्कि दिल्ली एम्स में इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के सुझाव पर भी निर्भर करता है. अब राजद समर्थकों को ये भी देखना होगा कि बेल की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम क्या निर्णय लेती है.