ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

जलजमाव का तोड़ है जल संरक्षण, किसानों को भी होगा फायदा: आर.के.सिन्हा

जलजमाव का तोड़ है जल संरक्षण, किसानों को भी होगा फायदा: आर.के.सिन्हा

27-Jun-2021 05:01 PM

PATNA:  पटना में हुई लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कई क्षेत्रों में तो जलजमाव के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। एक दिन बारिश से पटना की स्थिति नारकीय हो गयी है। इस समस्या पर पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि यह गंभीर समस्या है। जिसका तोड़ सिर्फ और सिर्फ जल संरक्षण है। जल को संरक्षित करके हम इस पानी को कृषि कार्यों में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे किसानों को भी फायदा होगा। किसानों के खेतों तक पानी आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि 2019 में भी अमूमन यही स्थिति थी। उस वक्त केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष उन्होंने यह समस्या रखी थी और बारिश के जल को संरक्षित करने की बात कही थी। 


पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने बताया कि पटना के सर्वागिण विकास के लिए अब एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। जिसमें हम पटना महानगर के जल निकासी की बात छोड़ बारिश के जल को संरक्षण करने पर जोर दें। जरूरी यह भी है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बारिश के जल संरक्षण की बातें करें और इजराल के पैटर्न पर उसको भूमिगत संरक्षित करके उसे कृषि कार्यों में उपयोग करेंI  खुले नालों को तो नाली में बदल दिया हैI


खुले बड़े नालों को भरकर उनमें छोटे-छोटे पाइप डाल दिये है। एक तो उसकी इतनी क्षमता भी नहीं है और दूसरी उसकी सही ढंग से सफाई कभी हो ही नहीं सकती है। हमेशा सभी पम्प खराब पड़े रहते हैं। इसलिए अब हमें पटना महानगर के जलजमाव को एक बहुत सकारात्मक ढंग से उसका संरक्षण करके उस उर्वरकों से परिपूर्ण जल का कृषि में उपयोग करने के लिए काम करना होगा। इससे कभी किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या नहीं आएगी और जलजमाव से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी।