ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / जल जीवन हरियाली यात्रा : छपरा में CM नीतीश ने गाय को खिलाया...

जल जीवन हरियाली यात्रा : छपरा में CM नीतीश ने गाय को खिलाया चारा, लगाया पेड़ और किसानों से की बात

22-Dec-2019 05:30 PM

CHAPRA : जल जीवन हरियाली यात्रा के चौथे चरण में सीएम नीतीश कुमार रविवार को छपरा पहुंचे। यहां उन्होंने एकमा प्रखंड के छपिया गांव में चल रही जल जीवन हरियाली से जुड़ी योजनाओं का मुआयना किया।

सीएम नीतीश ने यहां के किसानों से बात की और साथ ही यहां लगाए गए कई विभागों के स्टाल का निरीक्षण भी किया। उन्होनें गांव के  भरत फिरोज मत्स्य बीज हैचरी  में चल रही योजनाओं को देखा। उन्होंने यहां गाय को भोजन भी कराया। गांव के ही दो शख्स भरत और फिरोज के  द्वारा शुरू की गयी इस हैचरी से इलाके के लोग मत्स्य पालन और गाय पालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।नीतीश कुमार के स्वागत में सैंड आर्टिस्ट अशोक ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सैंड आर्ट बनाया था। सीएम ने पूरे कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात नहीं की।

एकमा प्रखंड के छपिया गांव के चंवर में महत्वाकांक्षी 'जल जीवन हरियाली' के तहत किसानों द्वारा विकसित किये गए तालाब, पक्षी विहार, गाय पालन, पशु पालन, मत्स्य पालन के लिए हेचरी प्लांट, बत्तख पालन, तालाब के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा संयंत्र प्लांट, जीविका की ग्राम आदि के अलावा जल संचयन, कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा सरकार की विभिन्न विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने से संबंधित प्रदर्शनियों का भी अवलोकन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ चयनित किसानों, पशुपालकों के अलावा गठबंधन के सांसद, विधायकों व पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।