Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
13-Aug-2024 09:14 AM
By First Bihar
DESK: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की फरलो मिली है। मंगलवार को सुबह 6 बजे हरियाणा की सुनारिया जेल से बाहर निकला। 21 दिनों तक वह बागपत स्थित बरनावा आश्रम में समय व्यतित करेगा।
दरअसल, गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी दो शिष्या के साथ रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद गुरमीत पहली बार इसी साल 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल पर बाहर आया था, जिसे 10 दिन के लिए बढ़ाया भी गया था। रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने जून 2024 में दूसरी बार फरलो के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था
गुरमीत की अर्जी को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने उसे 21 दिन की फरलो दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद 13 अगस्त की सुबह 6 बजे उसे 21 दिन की फरलो पर जेल से रिहा किया गया है। बता दें कि फरलो एक तरह की छुट्टी होती है, जिसमें कैदी को कुछ दिन के लिए रिहा किया जाता है। फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अधिकार के तौर पर देखा जाता है।
बताते चलें कि गुरमीत राम रहीम सिंह अपने सिरसा स्थित आश्रम मे दो महिला शिष्या से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत को साल 2017 में दोषी करार दिया था। इसके साथ ही पूर्व डेरा प्रबंधनक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद है।