Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
18-Feb-2024 05:03 PM
By First Bihar
DESK: चेक बाउंस मामले में जामनगर की कोर्ट ने शनिवार को फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस मामले में संतोषी को कोर्ट से जमानत मिल गई है और अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। कोर्ट ने अगले 30 दिनों के लिए अपने फैसले पर रोक लगा दी है।
दरअसल, पूरा मामला साल 2015 का है। राजकुमार संतोषी ने अपने करीबी दोस्त अशोक लाल से कर्ज के तौर पर एक करोड़ रुपए लिए थे। राजकुमार संतोषी अशोक लाल को इसके बदले 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए थे। ये सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए। पहले तो अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकर जब संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज करवाया।
कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की लेकिन 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी अदालत में हाजिर नहीं हुए। शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे लेकिन कोर्ट ने शुक्रवार को संतोषी के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल जेल की सजा सुनाने के साथ ही दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन कोर्ट ने अब अपने फैसले पर एक महीने की रोक लगा दी है।