नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
23-Jul-2021 01:59 PM
SHEIKHPURA : बिहार में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी जरूर पड़ गई हो लेकिन संक्रमण का ख़तरा अभी भी बरक़रार है. इस वक्त एक बड़ी खबर शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां जेल में अचानक दो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव कैदियों को कोविड सेंटर में एडमिट कराया गया है.
शेखपुरा जेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दो कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों संक्रमित कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल परिसर में बने कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया है. कैदियों का इलाज चल रहा है.
आपको बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना अपडेट के अनुसार गुरुवार को शेखपुरा जिले में मात्र एक मरीज की पहचान हुई थी. वहीं, बिहार में 61 नए संक्रमित पाए गए थे. लेकिन आज शेखपुरा में जेल में बंद दो कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से अफरा तफरी मच गई है. अन्य कैदियों में दहशत का माहौल है.