बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
25-Dec-2022 09:59 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में बीते दिनों जहरीली शराब के कई लोगों की मौतें हुई लेकिन इस घटना के बाद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चोरी छिपे शराब पीकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। पुलिस को शराब कारोबारियों का सुराग मिले ना मिले लेकिन शराबियों को शराब आसानी से मिल जा रही है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि रविवार देर शाम एग्रीकल्चर कॉलोनी स्थित झाड़ी में पड़ा शराबी बयां कर रहा है।
एग्रीकल्चर कॉलोनी में लोगों ने झाड़ी के पास शराबी को नशे में धुत गिरा देखा। झा़ड़ी में बेसुध पड़े शराबी की पहचान की गयी। शराब के नशे में धुत यह शख्स सरकारी स्कूल का कर्मचारी है। शिक्षा कॉलोनी निवासी बबलू मल्लिक के रूप में इनकी पहचान हुई। जो राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रुप में कार्यरत है।
जिसके बाद बेसुध पड़े बबलू मल्लिक को झाड़ी से किसी तरह बाहर निकाला गया। जब शराबी से पूछा गया कि उसने शराब कहां पिया है। तो उसने शराब का अड्डा बताने से इनकार कर दिया। हालांकि झाड़ी में पड़े शख्स इस तरह से नशे में था कि वह सीधा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद बबलू के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। घर के लोग पहुंचे और किसी तरह से उसे उठाकर वहाँ से घर ले गये। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय में जब इस तरह से आसानी से शराब की उपलब्ध हो जा रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा?